सारण जिला प्रशासन ने पानी से घिरे पटना के लिए भेजा 2710 फूड्पैकेटछपरा. सोमवार को आपदा प्रबंधन विभाग से मिले निर्देश के आलोक में सारण डीएम सुव्रत कुमार सेन द्वारा त्वरित 2710 फूड्स पैकेट पटना भेजवाया गया।जिसमें ढाई किलो चुड़ा, आधा किलो ग़ुड़, एक किलो आलू, पानी बोतल,मोमबत्ती और माचिस भर कर पैकेट बनाया गया है।वही तत्काल फिर सात हजार फूड्स पैकेट बनाने का काम चल रहा है।बता दें कि सारण डीएम सुव्रत कुमार सेन से आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से वार्ता में पानी मे घिरे पटना में फूड्स पैकेट की आवश्यकता बताई गई।जिसको लेकर सारण डीएम ने प्रशासन के कर्मियों और अन्य स्रोतों से प्रयास कर मांग की गई तीन हजार फूड्स पैकेट की आपूर्ति बनवाकर तुरंत वाहनों से भेज दी गई।वहीं फिर मांग की गयीं सात हजार फ़ूड पैकेट बनाने का कार्य भी प्रगति पर है।