पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से विशेष बैठक का हुआ आयोजन

✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण) प्रखंड स्थित जीवका कार्यलाय में प्रखंड प्रमुख सरोज कुमारी की अध्यक्षता में जल, जीवन और हरियाली को ले कर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन प्रमुख सरोज कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।बैठक में पर्यावरण की रक्षा सुरक्षा,जल संचय,जैसे मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा की गई।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने विषय बिंदुओं पर बिशेष जोर देते हुए समाज को जागरूक करने की बात कही ।वही प्रमुख ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जल और हरियाली दोनों ही जीव जंतु और मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और अपने जीवन को सुरक्षित करने के लिए हम सबको मिल कर इसकी रक्षा और सुरक्षा करनी होगी ।बैठक में सीओ अजय ठाकुर बीडीओ ऐश्वर्य कश्यप,मुखिया गजेंद्र सिंह,धनन्जय पांडे,राजकिशोर सिंह,अरबिंद चौरसिया, रामप्रकाश दास, मनोज राय ,सुनिल चौरसिया प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय कनीय अभियंता मोहमद असद,बीएओ राजनारायण प्रसाद सहित दर्जनों गण्यमान लोग उपस्थित थे ।