वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सचिव को बीडीओ ने दिया प्रशिक्षण,कहा जल नल योजना कार्य को गंभीरता से पूर्ण कराये नही तो होगी कारवाई
तरैया(सारण):23.08.2018।
प्रखण्ड कार्यालय स्थित किसान भवन सभागार कक्ष में गुरुवार को बीडीओ राकेश कुमार ने वार्ड विकास क्रियान्वयन समिति एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सचिव को जल-नल और गली-नली योजना के बारे में प्रशिक्षण दिया।जिसमें बीडीओ ने बताया कि चयनित वार्ड में जल-नल और गली-नली पक्की करण योजना को पूर्ण करना समिति के अध्यक्ष और सचिव की जिम्मेवारी है।इसलिए समिति के अध्यक्ष और सचिव गंभीरता पूर्वक सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर नल का जल योजना को पूर्ण करें।अन्यथा अध्यक्ष और सचिव पर करवाई होगी।इसलिए कार्य शीघ्र पूर्ण करें।बीडीओ ने बताया कि पहले वार्ड के चयन के लिए बेस लाईन सर्वे करें।उसके बाद अनुसूचित जाति की आबादी के अनुसार वार्ड के चयन में प्राथमिकता दी जायेगी।उसके बाद सात सदस्यों वाली वार्ड क्रियान्वयन समिति एवं प्रबंधन गठन होगा।सम्बंधित वार्ड सदस्य समिति का अध्यक्ष होगा और उसी वार्ड का कम से कम मैट्रिक पास व्यक्ति सचिव होगा।वार्ड का रिश्तेदार या संबंधी सचिव नही होगा।फिर वार्ड सभा के बैठक के लिए स्थान का चयन किया जाएगा।बैठक में चयनित योजना को ग्राम सभा से पारित करवाना होगा।फिर वार्ड क्रियान्वयन समिति प्रस्तावित योजना का प्राक्कलन तैयार करने के लिए जेई को सूचित करेंगे।उसके बाद बीडीओ उस पर मुखिया से स्वीकृति लेंगे।तब उसके बाद वार्ड क्रियान्वयन समिति के खाते में राशि भेज दी जाएगी।फिर समिति के वार्ड और सचिव मिलकर जल नल या गली नली योजना का कार्य पूर्ण करेंगे।अगर कार्य पूर्ण नही होता है तो सारी जवाबदेही सचिव और अध्यक्ष की होगी।जल नल के लिए वार्ड के बीच मे सरकारी जमीन ढूढेंगे या निजी जमीन के मालिक से सहमति पत्र लेंगे।उसके बाद बोरिंग करवाएंगे।इस व्यवस्था में ठेकेदारी नही होगा।स्वयं वार्ड विकास क्रियान्वयन समिति ही एक एजेंसी है।खाते से नकद राशि की निकासी नही करनी है।सम्बंधित दुकानदार या व्यक्ति के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि हस्तांतरित करनी है।निर्माण कार्य जेई की उपस्थित में करवाना है।नल पीतल का लगवाना है।टंकी पाँच हजार लीटर का मजबूत बनवाना है।कार्य पूर्ण होने पर दस्तावेजी करण करना है इसके लिए समिति के अध्यक्ष, सचिव और पंचायत सचिव एक साथ बैठकर योजना का कार्य पूर्ण होने पर 22 फॉर्मेट के रिकॉर्ड का अधतन करेंगे।उक्त मौके पर जेई सुनील कुमार, सांख्यिकी पर्यवेक्षक कौशल कुमार गुप्ता,मुखिया तारकेश्वर राय, मुकेश कुमार यादव,नकीबुदिन खान व अन्य मौजूद थे।