सारण :छात्र राजद ने लालू यादव के समर्थन में मानव श्रृंखला बना कर किया प्रदर्शन

सोनपुर 
स्थानीय स्टेशन गेट पर छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार यादव के नेतृत्व में छात्रों ने मानव श्रृंखला बना कर एकजुटता का परिचय देते हुए लालू यादव के समर्थन में प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि लालू यादव  को किसी गुनाह का सजा नही दिया गया है बल्कि वो एक गरीब-पिछड़े के घर मे जन्म लिए है उन्हें इस बात का सजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव एक व्यक्ति ही नही बल्कि एक विचारधारा है जिसको कभी कैद नही किया जा सकता। न्यायालय का सम्मान करते है ,किंतु हमे ये उम्मीद नही थी।
            इस फैसले से न हमारी पार्टी और न ही हमारे नेता अपने मकसद से विचलित और भयभीत होने वाले है। हमें अपने देश के लोकतंत्र और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है हमारे नेता न्याय के लिए सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे।
         मौके पर छात्र राजद के जिला महासचिव अतुल राज, संगठन सचिव नीरज कुमार, रवि कुमार, अभिषेक , रोहित,मनीष , विकाश, आदि छात्र नेता मौजूद थे।