
सारण :छात्र -छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
#अमित कुमार
जलालपुर :
राष्टीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया हसुलाही के छात्र -छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली .स्लोगन लिखे बैनर व पोस्टर के साथ रैली में शामिल छात्र -छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारा लगा मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक कर रहे थे मौके पर रैली में शिक्षक कन्हैया सिंह , धर्मेंद्र कुमार ,विनीता कुमारी ,अर्चना कुमारी ,समेत अन्य शिक्षा प्रेमी व समाज सेवी उपस्थित थे .इसके पूर्व प्रखण्ड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित म0 वि 0 जलालपुर व उ0 कन्या मध्य विद्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को स्थानीय बी डी ओ राजेश भूषण , सी ओ इंद्र बंश राय ने हरीझंडी दिखाकर रैली को प्रखण्ड मुख्यालय से रवाना किया ।




Recent Comments