सारण :कैंप में सौ से अधिक मजदूरों का हुआ रजिस्ट्रेशन
# गड़खा प्रखंड की मीठेपुर पंचायत में कैंप लगा हुआ रजिस्ट्रेशन
गड़खा
बिहार भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से प्रखंड की मीठेपुर पंचायत में कैंप लगाकर 105 मनरेगा मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया गया। कैंप में आये मजदूरों को इस रजिस्ट्रेशन से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रघुवीर प्रसाद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ रजिस्टर्ड मजदूरों को मिलेगा। रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही मजदूरों को मातृत्व लाभ, पेंशन, विकलांगता पेंशन, मृत्यु लाभ, नकद पुरस्कार, चिकित्सा सहायता, शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, विवाह के लिए वित्तीय सहायता, भवन मरम्मती अनुदान योजना, सायकिल क्रय अनुदान योजना, औजार क्रय अनुदान योजना, दाह-संस्कार के लिए अनुदान योजना व पारिवारिक पेंशन जैसे लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में मजदूरों को चाहिए कि वे रजिस्ट्रेशन करा कर इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। कैंप में मुखिया निर्मला देवी, अक्षय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, पीआरएस निधि कुमारी, जयमंगल राम व अन्य मौजूद थे




Recent Comments