सीवान के पचबेनिया उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का 37 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
रघुनाथपुर से कुमार सुनील की रिपोर्ट :सीवान के दरौली प्रखंड के बीडीबी उच्च विद्यालय सह इण्टर कालेज पचबेनियां के परिसर में गुरुवार को 37 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु वंदना, स्वागत गीत, कविता, भाषण सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।
समारोह में पूर्व प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव द्वारा संस्थापक स्वामी प्रेमानंद जी महाराज उर्फ पायहारी बाबा के सामाजिक आध्यात्मिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 4 फरवरी 1982 को अपने गुरु ब्रह्मरर्षि देवरहा बाबा के नाम पर उच्च विद्यालय की नींव रख पटना चले गए और जब-तक 4 जनवरी 1984को उच्च विद्यालय की मंजूरी नहीं मिली तबतक गांव नहीं लौटें। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रेमानंद जी द्वारा स्थापित इस कृति से उनकी सामाजिक रुचि का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस क्षेत्र में शिक्षा की लौ स्वामी जी ने हीं जलाया।
समारोह को माध्यमिक शिक्षक संघ, सीवान के अध्यक्ष बागेंद्र पाठक, शशिकांत प्रसाद, मनन प्रसाद ने भी संबोधित किया। स्थापना दिवस समारोह छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुवंदना व मुख्य अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत से शुरुआत किया गया।
समारोह की अध्यक्षता प्रभुनाथ पाण्डेय व संचालन डाक्टर सुशील नारायण तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य देव कुमार सिंह, नर्वेदेश्वर सिंह, अक्षय लाल गुप्ता, मृत्युंजय साह गोंड, रविरंजन कुमार, प्रकाश चन्द्र, रविन्द्र शुक्ल, रामू प्रसाद, वृज बाला देवी, कुसुम शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राएं व काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।





Recent Comments