
अमनौर। पिछले दिनों अमनौर में कथित जहरीली शराब कांड में पीकर मरने वाले लोगों के परिजनों के मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोजपा रामविलास जिला महासचिव शत्रुंजय कुमार की मुलाकात चिराग पासवान से उनके दिल्ली आवास जनपथ 12 पर हुई. जहां लोजपा(रा) नेता शत्रुंजय कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान को बताया की इस मामले में मृतक के परिजनों को स्थानीय प्रशासन के तरफ से मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना व अन्य लाभ दिए जाने की आश्वासन दी गई है. इस कार्य के लिए चिराग पासवान ने शत्रुंजय कुमार को बधाई दिया और कहा की नीतीश कुमार शराबबंदी करने में बिल्कुल असमर्थ हैं और जहां तक भी संभव हो पाएगा बिहार के लोगों के लिए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जमीनी स्तर पर काम करती रहेगी. उन्होंने 15 फरवरी को हुए बिहार बचाओ मार्च में चोटिल जिलाध्यक्ष दीपक कुमार से फोन पर बात की और जल्दी स्वस्थ होने की कामना किया.




Recent Comments