
सारण के आयुष ने प्रतिभा का लहराया परचम, यूपीएससी द्वारा एनडीए के जारी रिजल्ट में लाया प्रथम स्थान

पानापुर(सारण) : सारण जिले के पानापुर प्रखंड के रसौली पश्चिम टोला निवासी रमेश कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार सिंह ने यूपीएससी द्वारा जारी एनडीए के परीक्षा परिणाम में देश मे प्रथम स्थान प्राप्त कर आपने प्रतिभा का परचम लहराया है।

इस उपलब्धि से पूरा गांव गदगद है। आयुष कुमार सिंह के पिता रमेश कुमार सिंह व मां नीरा सिंह दिल्ली सरकारी में स्कूल में शिक्षक हैं। आयुष कुमार सिंह के चचेरे भाई बीडीसी सदस्य संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ने-लिखने में मेधावी था।
मालूम हो क़ी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज शुक्रवार को नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी परीक्षा (I) 2018 के परिणाम जारी कर दिए। यह परीक्षा 22 अप्रैल 2018 को हुई थी। रिजल्ट में जिन अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, उन्हें रक्षामंत्रालय के एसएसबी की ओर से आयोजित साक्षात्कार परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को सेना व नेवी के कुछ शाखाओं में एडमिशन दिया जाएगा। सेना और नेवी के जिस कोर्स के लिए एडमिशन मिलेगा वह सेना का 141वां कोर्स और नेवी का 103 वां कोर्स है जो 2 जनवरी 2019 से शुरू हो रहे हैं।




Recent Comments