सारण :आटा चक्की मे फंसने से अधेड़ की मौत
#चक्की मे अब भी चादर फँसा हुआ है , चक्की मालिक फरार
#दिग्विजय सिह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मदनपुर गाँव मे आटा चक्की मे फँसने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी ।
मृतक की पहचान मदनपुर निवासी उग्रसेन सिंह के नौकर 50 बर्षिय उपेन्द्र कुमार के रुप मे हुई है । मृतक का बाँया हथेली गायब है एवं उसका चादर चक्की मे अब भी फँसा हुआ है ।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
स्थानीय लोगो के अनुसार उपेन्द्र अपने मालिक के घर से सरसों का तेल पेड़वाने के लिए गाँव के ही बुधन महतों के आटा चक्की मे सुबह मे गया हुआ था जब दिन के ग्यारह बजे तक वह वापस नही आया तो मालिक के परिजनों ने खोजबीन शुरु की आटा चक्की पर गए तो वहाँ ताला लगा हुआ था फिर आटा चक्की के मालिक के घर गए तो वहाँ भी ताला लगा हुआ पाया । फिर दुबारा जब आटा चक्की पर जाकर दरवाजे के जाली से अन्दर देखा गया तो देखा की एक व्यक्ति चादर ओढ़े सोया हुआ है केवल पैर दिखाई दे रहा है । जिसके बाद मालिक के परिजनों ने इसकी सुचना स्थानीय थाना को दी सुचना पर दल बल के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं ए एस आई शंकर दास ने दरवाजे का ताला तोड़ अन्दर देखा तो उपेन्द्र मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है एवं उसका बाँया हथेली कटा हुआ है खून गिरा हुआ है और उसका चादर चक्की के स्पेलर मे फँसा हुआ है ।
देखने से ऐसा प्रतित हो रहा था जैसे आटा चक्की मे फँसने से उसकी मृत्यु हुई है ।
घटना के बाद से आटा चक्की मालिक फरार बताया जा रहा है ।
स्थानीय लोगो के अनुसार उपेन्द्र बचपन से ही उग्रसेन सिंह के यहाँ नौकर के रुप मे रह रहा था उसके घर के विषय मे किसी को कोई जानकारी नही है ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया की प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतित होता हैकि आटा चक्की की स्पेलर मे फँसने से उसकी मृत्यु हुई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी ।