सारण :भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामदगी मामले में एक और आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमनौर /सारण

भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामदगी मामले के एक और आरोपी को अमनौर पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल गांव के मुरारी सिंह बताया गया है. मालूम हो कि गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर पुलिस ने पिछले 16 दिसम्बर को ढोरलाही नारा पर गांव के पास छापामारी कर एक ट्रक से अनलोड कर रहे 305 कार्टून विदेशी शराब बरामद के साथ मौके से एक चालक को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार ट्रक चालक के निशानदेही पर उक्त मामले संलिप्त कुछ लोगों के नाम बताया था. जिसमें उक्त चालक सहित 18 लोगों को नामजद किया गया था. तभी से सभी आरोपी फरार चल रहे थे. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि इस मामले में अब तक चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायगा. शराब से संबंधित किसी भी धंधेबाज बख्से नहीं जायेंगे.