सारण :अन्याय पंचायत स्तिथ वार्ड 9 अन्याय गढ़ गाँव में नल-जल योजना का शुभारम्भ

परसा-
प्रखंड के अन्याय पंचायत स्तिथ वार्ड 9 अन्याय गढ़ गाँव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत संचालित नलजल योजना का शुभारम्भ मुखिया उमा देवी ने पूजा अर्चना के उपरांत फीता काट कर किया।इस दौरान मुखिया ने बताई कि मुख्यमंत्री के जन कल्याणकारी नल जल योजना का कार्य जल्द पूरा कर लिया जायेग।जिससे गाँव के 160 परिवार को शुद्ध पेय जल का लाभ मिलेगा।मुखिया ने उपस्तिथ ग्रामीणों को सरकार द्वारा पंचायत की विकास के लिए संचालित योजनाओ को जन जन तक पहुचाने की आश्वासन दिया।इस मौके पर ग्रामीणों ने मुखिया को फूलमाला से स्वागत किया।इस दौरान वार्ड सदस्य मधु देवी सरपंच प्रतिनिधि रौशन कुमार पूर्व मुखिया संजय कुमार साह अजय साह सुरेन्द्र राय मोहन भगत जितेश राय उमेश राय डॉ मुन्ना सरोज राय सरयुग राय शिवपूजन राय घंघारि माँझी राम नाथ राय योगेन्द्र राय वकील राय मनीष कुमार आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments