
रिविलगंज(सारण)। नगर पंचायत कार्यालय सभागार रिविलगंज में शुक्रवार को पत्रकार मनजीत नारायण सिंह के अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मोतिहारी के पत्रकार व दिवंगत मनिष कुमार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पत्रकार मित्र की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार मनीष की हत्या चौथे स्तम्भ की हत्या है। इसकी जितनी भी नींदा की जाए कम है। एक पत्रकार की हत्या होना उसके कलम को अवरुद्ध करना है। जब पत्रकार के साथ इस तरह की जघन्य हत्या होगी तो भला समाज के अवाज को कौन उठाएगा? सरकार इस हत्या के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी दें। वही लोक कलाकार व पत्रकार उदय नारायण सिंह ने कहा कि मनिष कुमार की हत्या लोकतंत्र के लिए खतरा की घंटी है। प्रेस की स्वतंत्रता बनी रहे इसके लिए सरकार को पत्रकारों का पुरी सुरक्षा देनी होगी। वही बसंत कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना होगा। तथा मनिष कुमार के परिवार को बीस लाख रुपये देने मांग सरकार से किया है। वही मनजीत नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकार मनिष कुमार कि हत्या शासन प्रशासन की नकामियो का जिता जागता उदाहरण है। इस घटना को कड़े शब्दों में हम निंदा करते हैं।उन्होंने ने मृतक मनिष कुमार के हत्यारे को फांसी देने एवं परिवार के एक सदस्य की सरकारी नौकरी देने की मांग की है। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार उदय नारायण सिंह, बसंत कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नारायण सिंह, टूना सिंह, मुकेश सिन्हा, शिक्षक कुमार अरूण सिंह,अमित कुमार, आशिफ खान, धनपत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक शशि प्रकाश शिशु, अरविंद प्रसाद, अशोक प्रसाद, मनोहर चंद गुप्ता, मुख्तार अली अंसारी, अरविंद प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, आदि ने अपने अपने वकतव्य रखे।




Recent Comments