समस्तीपुर:पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश की मनी पहली पुण्यतिथि, सत्ता संरक्षित अपाराधियों की गिरफ्तारी का किया मांग 
 
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र पत्रकार ब्रज किशोर ब्रजेश की हत्या की पहली पुण्यतिथि पर सलखन्नी स्कुल के प्रांगण में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)स्थानीय कमिटी की ओर से प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता कॉ0ध्रवेंद्र कुमार ने किया।सभा को सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉ0अजय कुमार,सम्बोधित करते हुए जिला में पुलिस ,अपराधी ,सरकारी दल के नेता के गठजोड़ के चलते अपराधी बेखौफ घूम रहा है।कई आरोंपों के साथ गंभीर आरोप ये भी लगाया गया की अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा बृद्धि हो रही है।जिसका उदाहरण सामने है कि इस पत्रकार हत्या कांड के सरगना बिधायक रामबालक सिंह का भाई लाल बाबू सिंह राजसत्ता के संरक्षण के कारण छुट्टा घूम रहा है ।मौके पर मौजूद लोगों ने  शहीद ब्रजेश को श्रद्धांजलि दिया।
जिला सचिव का0रामदयाल भारती, लोकल कमिटी सचिव का0अजय कुमार, का0विश्व्नाथ महतो,का0श्याम किशोर कमल,का0ललन कुमार आदि साथियों ने सम्बोधित किया।सभा में कड़ाके के ठंढ के बाबजूद हजरों लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग दुहराने व शहीद ब्रजेश को श्रद्धांजलि देने आये। बता दे कि पिछले वर्ष 3 जनवरी 2017 को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सलखननी निवासी पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश की हत्या अपराधियों के द्वारा गोली मारकर कर दी गई थी। अब तक इस घटना में सभी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।