🔴🔴कड़ाके की ठंड से जानमाल बेहाल 🔴🔴
⏩पंसस ने गरीब निसहाय के  बीच बांटा कम्बल

👈 कुमार साजन “दैनिक खोज खबर “चौसा ,मधेपुरा 👉

बढ़ते ठंड के कारण जानमाल बेहाल हो गया है।निरंतर तापमान की गिरावट से देर तक घना कोहरा छाए रहती है।पछुआ हवा के  तेज प्रकोप से ठंडा में अधिक गिरावट के कारण गरीब लोगों के मुट्ठी में ठंड आकर समा गई है।बताते चले कि चौसा प्रखंड के मोरसंडा पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार मंडल ने   गरीब निःसहाय  के बीच जाकर कम्बल वितरण किया। पंचायत समिति सदस्य  ने चौक -चौराहे पर प्रखंड प्रशासन से अलाव की मांग की है। श्री मंडल ने कहा कि बढ़ती हुई ठंड के कारण गरीब तबके परिवार काफी प्रभावित है। कहीं इस ठंड से जानमाल की क्षति नहीं हो जाये !इस लिए स्थानीय प्रसाशन शीघ्र ही अलाव लगा कर के सुरक्षा दिया। वही प्रखंड के कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था महसूस की जा रही है।लेकिन प्रशासन उतनी मुस्तैद नही दिख  रहे है।नाममात्र के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है 

 क्या कहते है लोग


अजगैबा निवासी ग्रामीण डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि मोरसंडा बाढ़ पीड़ित इलाका होने की वजह से गरीब तबके के लोग प्रभावित होते है।साथ ही रोजगार का कमी होने से ठंड की उपयोग के लिए वस्त्र नही खरीद पाते है।जिससे गरीबों को काफी परेशानी होती है।जिला प्रसाशन व प्रतिनिधि को चाहिए कि आपदा राहत कोष से कम्बल खरीद कर अधिक से अधिक निसहाय,विकलांग,गरीब,परिवारों के बीच वितरण करवाऐं।अरविंद कुमार मंडल ने कहा कि अलाव की व्यवस्था प्रखंड प्रशासन को करना चाहिए।जिससे कि लोग इस कड़ाके की ठंड में अलाव को सेक कर अपने जानमाल की रक्षा कर सके।