सारण:साइबर क्राइम के अपराधियों ने वृद्ध के खाते से उड़ाये 20 हजार रुपये 
बनियापुर (सारण) 
साइबर क्राइम के अपराधियों के द्वारा सोमवार को सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पंचमहला गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध चन्द्रीका सिंह के खाते से बीस हजार की निकासी कर ली गई। बताया जाता है कि अभी तक दो माह में एक दर्जन से अधिक साइबर क्रइम की प्राथमिकी पुलिस के पास लंबित है।
                          प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआं, बनियापुर, चोरौवां गांव सहित सहाजितपुर थाना क्षेत्र के लगभग एक दर्जन लोगों से लाखों लूट लिए।  फिर भी यह साइबर क्राइम के अपराधी पुलिस के पहुंच से बाहर बताया जाता है। अभी पूर्व के हुए साइबर क्राइम की खुलासा हुआ नहीं तब-तक उक्त वृद्ध से इन अपराधियों से फोन कर एटीएम नंबर पुछा। और जब तक वृद्ध व्यक्ति सहाजितपुर बैंक पहुंच कर मामला समझते की अपराधियों ने उनके खाते से बीस हजार की निकासी कर ली।