मशरक होटल के सामने से बोलेरो चोरी

मशरक (सारण)मशरक थाना क्षेत्र के बेनछपरा चन्देश्वर मोड़ स्थित रीषभ रेस्टूरेंट परिसर में खड़ी बोलेरो गाड़ी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लेने का समाचार है। सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गम्भीरपुर गांव निवासी गाड़ी मालिक सुनील कुमार यादव ने मशरक थाना में एक आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा कि मैं अपना बोलेरो नंबर बीआर-29एस 3465 रंग सिलवर को केईसी कम्पनी में भाड़े पर दिया हूँ । रोज की तरह आज भी ऋषभ रेस्टूरेंट में खाना खाने के बाद वही गाड़ी खड़ी कर दिए। आज सुबह तैयार होकर जब गाड़ी के पास गए तो मेरी गाड़ी नही थी। पुलिस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान शुरू कर दिया है। समाचार प्रेषण तक बोलेरो गाड़ी का कोई सुराग अब तक नही मिल पाया है।