मुहर्रम को ले शांति समिति का बैठक
नगरा (सारण) : नगरा एवं खैरा थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर सोमवार को खैरा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं नगरा ओपी थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई.बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि पिछले सभी त्योहार की भांति मुहर्रम भी क्षेत्र में शांतिपूर्वक मनाएं सभी एक दूसरे के सहयोग से इस पर्व को मिलजुलकर मनाए.उन्होंने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर सभी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे.और अफवाहों पर ध्यान न दे.वहीं उपस्थित लोगों ने कहा कि मुहर्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस और जनता का भी है जिससे ज्यादा लोगों सभी मिलजुलके करेंगे.नगरा सीओ ने कहा कि मुहर्रम शहादत का पर्व है जिसे हम सभी को शांति से मनाना चाहिए.इस मौके पर अरुण कुमार ब्याहुत,संजय कुमार मिश्रा आदि सहित सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.
[18/09, 6:46 PM] Riportr ayub raja nagara: *नगरा में फ़िल्म “गवांर एक प्रेम कथा” का मुहूर्त धूमधाम से हुआ सम्पन.*
*अयुब रजा संवाददाता.*
नगरा : फ़िल्म गवांर एक प्रेम कथा का शुभ मुहूर्त नगरा के एस एच एमसी फिल्म्स गोलू रिकॉर्डिंग स्टूडियो सिसवां के फार्म फार्म हाउस में बड़े ही धूमधाम से सोमवार को किया गया.मुहूर्त के शुभ अवसर पर फ़िल्म की पूरी टीम के साथ कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत किया.मुहूर्त के शुभ अवसर पर फिल्म के निर्माता निर्देशक प्रीतम आनंद के साथ उनके टीम मौके पर मौजूद थे.मौके पर मौजूद सभी गणमान्यों ने फ़िल्म के सफलता की कामना की और फ़िल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दिया.एसएचएमसी फ़िल्म के बैनर तले बनने जा रही है यह फ़िल्म प्रेम कहानी पर आधारित है.फ़िल्म में ऐक्शन,इमोशन,ड्रामा से भरपूर हैं मतलब आप इसे एक एंटरटेनमेंट पैकेज कह सकते हैं. यह फ़िल्म दर्शको का मनोरंजन तो करेगी ही साथ ही साथ समाज को एक मजबूत सन्देश भी देगी. अश्लीलता से दूर,बिलकुल साफ़ सुथरी सपरिवार देखने लायक एक स्वस्थ मनोरंजक फ़िल्म होगी.इस मौके पर मुहूर्त में भोजपुरी लोकगायक कुंदन ठाकुर,चंचल राज,साहेब सागर,राकेश राजा,निर्देश मुजाहिद हुसैन,सुकेश्वर साह, अरुण अर्पण,दयानिधि सहित आदि उपस्थित थे.




Recent Comments