साबून बांट लोगों से बार बार अपना हाथ साफ रखने के लिये लोगों को समझा रहे है भाजपा नेता
मढौरा, सारण ।प्रखंड के रामपुर पंचायत में भजपा नेता मनोज सिंह ने रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिंह केए साथ मिलकर लोगों के बीच साबून और मास्क बांटा । इस काम में जिला परिषद प्रत्याशी मुन्ना सिंह, पंचायत बीडीसी मुकेश प्रसाद ने भी अपना सहयोग दिया। ग्रामींण इलाके के दलित और कमजोर बस्ती तक पहुंचे मनोज सिंह मे लोगों को इस खतरनाक बीमारी से बचने का तरीका की जानकारी दी । गावों मे घूमकर लोगों के बीच मास्क और साबुन का वितरण किया और सभी से थोड़े थोड़े बाद अपने हाथ साफ करते रहने को कहा ।‌ लोगों के बोइच कोरोना को खतरनाक रोग बताते हुये कहा कि कोरोना से डरने की नही बल्कि लड़ने की जरुरत है । मास्क सुरक्षा कवच तो साबुन हथियार है इसलिए ग्रामीण इलाकों मे दोनों का उपयोग करना है ।पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव के दैनिक मजदूर जो लॉक डाउन के कारण परेशानी में थे । उनलोगों के बीच मनोज सिंह ने राशन उपलब्ध कराकर मानवता का बड़ा कार्य किया है । मनोज सिंह ने कोरोना को लेकर सरकार की योजनाओं को सराहा और पुलिस, प्रशासन, डॉक्टर, मीडिया के कार्यों में सभी से सहयोग देने का अपील किया।