सात निष्चय योजना में उपमुखिया प्रतिनिधि से मांगी रंगदारी,नही दिया तो पीटा और पांच हजार रुपये छीने
तरैया (सारण):
माधोपुर पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि ने सात निष्चय योजना में कुछ ग्रामीणों द्वारा रंगदारी मांगने और नही देने पर मारपीट पाँच हजार रुपये छीन लेने आरोप लगाया गया है।इस मामले में घायल उपमुखिया प्रतिनिधि दूधनाथ यादव,उसकी भाभी लीलावती देवी और भतीजी प्रियंका कुमारी का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।घायल उपमुखिया प्रतिनिधि दूधनाथ यादव का कहना है कि वह अपने गाँव मे सात निष्चय योजना के तहत जल-नल योजना का कार्य करवा रहा है।जिसका शनिवार को मजदूरों के बीच उनका पेमेंट बाट रहा था।इसी बीच ग्रामीण शम्भू राय ,दामोदर राय और सुभाष राय आये और बोले कि रंगदारी में पाँच हजार रुपया दो नही तो जल-नल का काम नही होने देंगे।जब मैंने देने से इनकार किया तो मुझे लोहे की रड से मारपीट कर घायल कर दिया था।जबदस्ती पाँच हजार रुपये छीन लिये।मुझे बचाने आयी मेरी भाभी और भतीजी को भी मारपीट कर गभीर रूप से घायल कर दिया है।घायल उपमुखिया प्रतिनिधि ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि कांड की जाँच की जा रही है।दोषियों पर करवाई होगी।