दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कुड़िया कोठी बेतिया में कंचन पहलवान की स्मृति में विराट दंगल का उद्घाटन मंगलवार को किया । इस दंगल में पूरे भारतवर्ष से आये कई पुरुष एवं महिला पहलवानों ने भाग लिया। जिसमे अयोध्या से बाबा केशवदास की टीम, यूपी से जितेंद्र पहलवान, दिल्ली से राकेश पहलवान, आजमगढ़ से सोनी कुमारी पहलवान, दिल्ली से अनुपम कुमारी पहलवान, पंजाब से राहुल पहलवान, नेपाल से नेपाली थापा पहलवान, बेतिया छावनी से मंजीत पहलवान इत्यादि ने भाग लिया। इस विराट दंगल का आयोजन मनोज यादव द्वारा किया गया। उद्घाटनकर्ता सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है, इन सभी कार्यक्रम के द्वारा हम भारतवासी अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस करते है। बेतिया के मंजीत पहलवान इस कार्यक्रम में विजयी घोषित हुए।





Recent Comments