
गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्धता में देश के गिने-चुने नगरों में सारण का प्रमुख स्थान
विपत्र भुगतान के मामले में राज्य में अव्वल सारण
अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के कार्य को सांसद रुडी ने बताया प्रशंसनीय
डबल कनेक्टिविटी
• सोनपुर और जैतिया PSS को हाजीपुर और सितलपुर ग्रीड
• परसा PSS को सितलपुर ग्रीड और अमनौर PSS
• अमनौर और मढ़ौरा PSS को अमनौर ग्रीड और तरैया PSS
• मकेर PSS को अमनौर ग्रीड और परसा PSS
• दरियापुर PSS को सितलपुर के पहले और दुसरे ग्रीड से
• भेल्दी PSS को अमनौर ग्रीड और मकेर PSS
• मशरख और बनियापुर PSS को मशरख ग्रीड और बनियापुर PSS से
• लहलादपुर PSS को एकमा ग्रीड और बनियापुर PSS
• मांझी PSS को एकमा ग्रीड रिविलगंज PSS
• रिविलगंज PSS को तेलपा ग्रीड और प्रभुनाथ नगर
• प्रभुनाथ नगर और सर्किल PSS को तेलपा ग्रीड और राजेंद्र सरोवर
19 अप्रैल 2021 । सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रयास से गुणवत्तापूर्ण बिजली की उपलब्धता के मामले में देश के गिने-चुने नगरों में अपना प्रमुख स्थान रख रहा है सारण। यहां विद्युत पारेषण और वितरण महानगरीय सुविधाओं के साथ हो रही है जिसके कारण घरेलू औद्योगिक दोनो तरह के उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध हो रही है। इससे न केवल सरकार की आमदनी बढ़ी है बल्कि व्यवसाय और औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि के कारण लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है। सारण देश के ऐसे कुछ जिलों में शामिल है जहां के लोग अपनी प्रबुद्धता का परिचय देते हुए बिजली चोरी को लगभग शून्य स्तर पर ला दिया है और विपत्र भुगतान के मामले में राज्य में सारण का पहला स्थान आया है।
जिला को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी प्रखंडों को डबल कनेक्टिविटी देने की सांसद रुडी की दूरदर्शी सोच ने धरातल पर आकार ले लिया है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए यदि किसी एक ग्रीड में तकनीकी या अन्य कारणवश उस क्षेत्र के PSS में विद्युत आपूर्ति में बाधा होती है तो तुरन्त दूसरे ग्रिड से उस क्षेत्र को बिजली उपलब्ध कराने वाले PSS की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाती है। कुछ प्रखंडो में यह व्यवस्था कर दी गई है और कुछ में काम चल रहा है जिसके लिए सभी PSS को दो अतिरिक्त ग्रिड से संबद्ध किया गया है। सांसद रुडी ने इसके लिए अधीक्षण अभियंता विवेकानंद समेत विद्युत विभाग के कर्मियों की प्रशंसा की।
डबल कनेक्टिविटी के संदर्भ में रुडी ने बताया कि यह एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें PSS को एक दूसरे से और दूसरे ग्रिड से संबद्ध किया गया है। वर्तमान में जिले में 16 PSS को अतिरिक्त ग्रिड से संबद्ध किया गया है ताकि सारणवासियों को 24 घंटे निर्बाध और विद्युत गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति की जा सके। उन्होंने बताया कि सोनपुर और जैतिया PSS को हाजीपुर और सितलपुर ग्रिड से, परसा PSS को सितलपुर ग्रिड और अमनौर PSS से, अमनौर और मढ़ौरा PSS को अमनौर ग्रिड और तरैया PSS से, मकेर PSS को अमनौर ग्रिड और परसा PSS से, दरियापुर PSS को सितलपुर के पहले और दूसरे ग्रिड से, भेल्दी PSS को अमनौर ग्रिड और मकेर PSS से, मशरख और बनियापुर PSS को मशरख ग्रिड और बनियापुर PSS से, लहलादपुर PSS को एकमा ग्रिड और बनियापुर PSS से, मांझी PSS को एकमा ग्रिड रिविलगंज PSS से, रिविलगंज PSS को तेलपा ग्रिड और प्रभुनाथ नगर से, प्रभुनाथ नगर और सर्किल PSS को तेलपा ग्रिड और राजेंद्र सरोवर से जोड़ा गया है।




Recent Comments