​बेगुसराय:प्रखंड में रहा योग दिवस की धूम
👈संजीव कुमार सिंह”दैनिक खोज खबर”मंसूरचक (बेगूसराय)👉
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंसूरचक प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय दशरथपुर  में समारोह पूर्वक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय दशरथपुर परिसर में पतंजलि योग समिति और भारत स्वभिमान जनार्दन पोद्दार के तत्वाधान में योग  आम लोगों योग सिखाया। इस मौके पर भाजपा नेता सुधीर कुमार राय मुन्ना,   ,,भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद, पवन कुमार पवनदेव ,  पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय  ,अमित कुमार, संजय चौधरी आदि उपस्थित थे।
मध्य विद्यालय मंसूरचक के योग कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी अबुल खैर अंसारी,  मध्य विद्यालय समसा के प्रधानाध्यापक  विनय कुमार पासवान , शिक्षक  पंकज  कुमार सिंह  व बाल संसद के सदस्य तथा छात्र एवं छात्रों ने भाग लिया।
नरनारायण सिन्हा उच्च विद्यालय सह प्लस टू परिसर मे  प्रधानाध्यापक रामाशीष महतो के  नेतृत्व मे  बच्चों को योग सिखाया। श्री महतो ने कहा कि सभी के लिये योग बहुत ही जरुरी है और अगर इसे सुबह-सुबह रोजाना करें तो ये सभी के लिये फायदेमंद साबित होगा। इसका आधिकारिक नाम यूएन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और इसे योगा दिवस भी कहा जाता है। योग, ध्यान, बहस, सभा, चर्चा, विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आदि के माध्यम से सभी देशों के लोगों के द्वारा मनाये जाने वाला ये एक विश्व स्तर का कार्यक्रम है।मौके पर राजगीर साह  सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे