सारण से जीत की हैट्रिक के साथ पांचवी बार सांसद बनने का रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
लालू प्रसाद यादव के बेटी रोहणी को 13661 मतों से हराया

दैनिक खोज खबर/छपरा। लोकसभा चुनाव में हॉट सीट में शुमार बिहार के सारण लोस सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी जीत कर कई रिकार्ड कायम किया। एक तो लगातार तीसरी जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई। वही पांचवी बार छपरा से सांसद बनने का रिकार्ड भी अपने नाम किया। मगंलवार को देर शाम नतीजा घोषित किया गया। सारण के निर्वाची पदाधिकारी शंभू शरण पांडे ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। बताया गया कि बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी को कुल 471752 मत प्राप्त हुए, वही निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी आचार्या को 458091 मत प्राप्त हुए। जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी द्वारा 13661 मतों से विजई घोषित किया गया। वही मतदाताओं ने नोटा को भी 11417 मत दिए।




Recent Comments