विभिन्न इलाकों में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद
परवेज अख्तर/सीवान।होली पर्व को लेकर शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए डीएम अमित कुमार पांडेय ने अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में पूरी तरह शराब तस्करी पर पाबंद लगाने तथा शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग व संबंधित थानों को हिदायत दिया है। इसके तहत उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि जिले में शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए चार इंस्पेक्टरों की टीम गठित की गयी है।जिसमें इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार जनार्दन प्रसाद मुन्ना कुमार व चंद्रमणि को छापेमारी की कमान सौंपी गयी है इसके तहत विभिन्न इलाकों में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। इस अभियान के तहत इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में दरौंधा थाने के हाथोंपुर गांव के श्रीकांत सिंह के घर छापेमारी कर पलानी में रखें 358 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस मामले में श्रीकांत सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ सोनू को आरोपित किया गया है। उधर नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ गांव के बिहारी टोला गांव स्थित नहर के समीप झाड़ी में रखें डेढ़ सौ लीटर देसी शराब बरामद किया है इस मामले में अज्ञात शराब कारोबारियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है। पुलिस शराब कारोबारियों की पड़ताल करने में जुटी है।




Recent Comments