मैरवा (सीवान)। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में समस्तीपुर में 10 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर जिला सुब्रतो कप चैंपियनशिप में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिलासपुर की छात्राओं ने विजेता ट्रॉफी जीतकर जब अपने विद्यालय में पहुंची तो विद्यालय का नजारा देखने लायक था। छात्राओं के विजेता ट्रॉफी लेकर पहुंचने पर चेतना सत्र के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी इन खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के क्रम में विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए आने वाले समय में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में दिनेश चौरसिया, अमजद अली, मोहम्मद मोहिद्दीन ,रामनिवास यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, वेद प्रकाश यादव सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे ।वही विजेता ट्रॉफी के साथ पहुंची खिलाड़ियों में पिंकी कुमारी, पारो कुमारी ,रंजना कुमारी, रोशनी कुमारी, खुशबू कुमारी, रागिनी कुमारी ,अर्चना कुमारी, अंजली कुमारी, नैना कुमारी, नीतू कुमारी, ज्योति कुमारी, सविता कुमारी, जागृति कुमारी, अराधना कुमारी,बेबी कुमारी, संजना कुमारी, संध्या कुमारी, अंशु कुमारी उपस्थित रहीं।