
वाराणसी 08 मार्च,2021;पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, वाराणसी मंडल में कार्यरत सुदीर्घ सेवा करने वाली महिला कर्मचारियों को अधिकारी क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया ।संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पंजियार ने वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त होने वाले 4 महिला कर्मचारियों सहित कुल 33 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की प्रतीक्षा करने के लिए या उसका मोहताज रहने की कोई आवश्यकता नहीं है, प्रतिदिन हमारा है प्रतिपल हमारा संकल्प ,हमारा संघर्ष, और हमारा आत्मविश्वास हम सब का मार्गदर्शन करेगा। श्रीमती मनीषा पंजियार ने इन कामकाजी महिलाओं को अपने लिए समय निकाल कर अपनी इच्छाओं का सम्मान करने के प्रति जागरूक किया तथा उनके दोहरे दायित्वों के सफल निर्वहन कि प्रशंसा की । उन्होंने कहा राष्ट्र की जीवनरेखा भारतीय रेल के सुचारू विकास एवं प्रगति में आपका योगदान प्रशंसनीय है ,भारतीय रेल परिवार के सशक्त सदस्य के रूप में आपका योगदान अनुकरणीय है ।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर महिला सशक्तिकरण के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंद्रप्रस्थ सभागार में विभिन्न आयोजन किए गये । प्रथम सत्र में महिला कर्मचारियों के बीच अंत्याक्षरी, क्विज एवं परिचर्चा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । द्वितीय चरण में ताइक्वांडो कोच सुषमा सिंह के द्वारा आत्मरक्षा से संबंधित कुछ टिप्स महिला कर्मचारियों के बीच प्रदर्शित किए गए, पीछे से मुंह पकड़े जाने पर अथवा हाथ पकड़े जाने पर अथवा गला दबाए जाने पर अपने बचाव के तरीके सफलतापूर्वक प्रस्तुत किए गए । इसके अतिरिक्त वाराणसी के विभिन्न विभागों में कार्यरत श्रेष्ठ महिला कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री विजय कुमार पंजियार ने पुरस्कृत एवं सम्मानित किया । मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में महिला कर्मचारियों को भारतीय रेल के सुचारू विकास एवं प्रगति में आपका योगदान प्रशंसनीय बताया एवं भारतीय रेल परिवार के सशक्त सदस्य के रूप में उनके योगदान की सराहना की । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती प्रीति वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री एसपीएस यादव ,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पाल, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ कल्पना दुबे और मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा उपस्थित थे ।
इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल के छपरा, मऊ ,मंडुवाडीह,प्रयागराज रामबाग एवं वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशनों पर कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण केंद्र (PRS) का संचालन का कार्य भी पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा ही सम्पादित किया गया। इसके साथ ही मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन में प्रयुक्त महिला कर्मचारियों को भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया । इसके साथ ही मंडुवाडीह,प्रयागराज रामबाग ,मऊ एवं वाराणसी सिटी समेत कई अन्य स्टेशनो पर स्काउट एण्ड गाइड सदस्यों द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर जागरूक किया गया । इसके साथ ही आम यात्री जनता को जागरूक करने के लिए वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनो पर वीडियो पैनलों एवं टेलीविजन स्क्रीनों पर महिला सशक्तिकरण के उत्प्रेरक वीडियो फुटेज का प्रर्दशन कर आम नागरिकों को जागरूक किया गया ।
अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी




Recent Comments