सरकारी योजनाओं में शिकायत करने सम्बन्ध में अवकाश प्राप्त सैनिक को मिली धमकी
बिदुपुर(वैशाली): बिदुपुर थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गाँव स्थित गोखुला निवासी अवकाश प्राप्त सैनिक को सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में शिकायत करना महंगा पर गया।अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवकाश प्राप्त सैनिक को धमकी दिए जाने का मामला उजागर हुआ है। गोखुला निवासी अवकाश प्राप्त सैनिक धीरज सिंह द्वारा बिदुपुर थाना में लिखित शिकायत किया गया है।श्री सिंह ने आरोप लगाया है कि लगभग बीते तीन माह से पँचायत में चल रहे बिहार सरकार की योजना मिड डे मील,मनरेगा,शौचालय निर्माण,मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना,गली नली पक्की योजना, आदि के सम्बन्ध में अनियमितता एवम गरबरी किये जाने की शिकायत स्थानीय पदाधिकारी एवम वरीय पदाधिकारी से की है,जिसके कारण उन्हें अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा धमकी दिया जा रहा है।उसने उचित कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।