सात निश्चय योजनाओ में हो रही अनियमितता पर ग्रमीणों ने की शिकायत।
बिदूपुर(वैशाली): बिदुपुर थाना के मजलिशपुर पँचायत के वार्ड सं 06 गोखुला गांव में चल रहे मुख्य मंत्री सात निश्चय योजना,हर गली पक्की नली आदि योजनाओ में अनियमितता किये जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री,डीएम ,बीडीओ,आदि से की गई है। शिकायत कर्ता रमाकांत सिंह पिता सहदेव सिंह द्वारा आरोप लगाया गया है कि कार्य स्थल पर योजना का बोर्ड नही लगाया गया है। वही कार्य की गुणवत्ता में भी गरबरी किये जाने का आरोप लगाया है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालो में धीरज सिंह,मुनिज कुमार,गुड्डू सिंह,बबलू कुमार आदि है।कार्य मे लगने वाले सामग्री भी प्राकलन के अनरूप नही लगाए जाने का आरोप लगाया है।हालांकि बीडीओ राकेश कुमार द्वारा मामले की जांचोपरांत कार्रवाई करने की बात कही गयी।




Recent Comments