इसुआपुर में मॉनसून की हुई पहली बारिश,किसानों में हर्ष

इसुआपुर(सारण) : प्रखण्ड में शनिवार को हुई झमाझम बारिश हुई जिससे से ग्रामीणों को जानलेवा गर्मी से निजात मिली । साथ ही मौषम खुशनुमा हो गया ।किसानों के होठों पर मुस्कान खिल उठी ।मौसम में ठंडक आने से लोगो ने उबलती गर्मी से राहत महशुस की ।कृषक राजेन्द्र राय ,अशोक राय, नौशाद आलम,राम बिश्वास राय,रामबाबू राय,मदन कुमार बिन्द आदि ने बताया कि समय पर बारिस हो जाने से खेतों की जुताई शुरू हो जाएगी ।