
अपहरणकर्ता निकला बच्चे का मौसा
सोनपुर। सोनपुर थाने में मंगलवार की देर शाम काफी भीड़ ऊपर पड़ी जिसे देखने के लिए लोग खड़े हो गए । इसका मुख्य वजह है कि हाजीपुर से एक बच्चे को किडनैप कर सोनपुर के हरिहरनाथ– बजरंग चौक की निचली सड़क से भाग रहे कार में बैठाकर बच्चे को अपहरणकर्ता पटना जा रहा था । इसी बीच पुलिस को भनक लगते ही वैशाली एसपी ने गाड़ी का ट्रेस करते हुए अपने दल बल के साथ पीछा करते हुए सोनपुर के पहाड़ी चक स्थित पतल फैक्टरी के पास भाग रहे अपहरणकर्ता को पीछे करते हुए बच्चे सहित कार को ग्रामीण व सोनपुर पुलिस के सहयोग से बैशाली एसपी ने बच्चे सहित बच्चे को गिरफ्तार कर लिया । अपहरण किए गए बच्चे का नाम अभिनव कुमार उम्र 12 वर्ष पिता मुन्ना सिंह प्रॉपर्टी डीलर दिघ्घी लाल पोखरा हाजीपुर,बैशाली के रहने वाला है । एसपी ने गिरफ्तार अपहरणकर्ता से पूछताछ के दौरान अपहरणकर्ता ने अपना नाम विक्की कुमार दूसरा जयप्रकाश कुमार राजीव नगर पटना के रहने वाला बताया । इस अपहरण में दो अपहरणकर्ता मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा वहीं एसपी मनीष कुमार ने अपहरणकर्ता से पूछताछ के दौरान अपहरणकर्ताओं ने बताया कि इस बच्चे के अपहरण कराने के मुख्य सरगना बच्चे का मौसा इसमें शामिल है। इस बच्चे के अपहरण करने में 4 लोग शामिल है जिसे 2 भाग खड़े हुए हैं । पुलिस ने अपहरणकर्ता व बच्चों के साथ कार को भी बरामद कर लिया अन्य की खोज जारी है ।




Recent Comments