सीवान में जिलाधिकारी के उपस्थिति मे नष्ट किया गया एक करोड़ दस लाख रुपये मूल्य का अवैध शराब
👉 सीवान के दस थाना क्षेत्र से एक माह मे जब्त हुए थे ये अवैध शराब 
✍सीवान से रोहित सिंह परमार की रिपोर्ट 
🔴सीवान में शराब बंदी का आलम यह है कि जिले में केवल दस थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा पिछले एक माह में एक करोड़ दस लाख रुपये की अवैध शराब जब्त किया गया है । 

पुलिस के द्वारा जब्त अवैध शराब को रविवार को सीवान पुलिस लाइन में जिलाधिकारी महेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह के उपस्थिति में नष्ट किया गया ।

 अधिकारियो के उपस्थिति में अवैध शराब के जब्त कार्टूनो पर रोड रोलर चला कर उसे नष्ट किया गया । पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस लाइन में जिले के सीवान नगर थाना,  सीवान  मुफसिल थाना,  सराय ओपी थाना,  महादेवा ओपी थाना, बड़हरिया थाना, जी बी नगर थाना,  मैरवा थाना, नौतन थाना, गुठनी थाना व पचरुखी थाना क्षेत्र से जब्त किए गए अवैध शराब को  नष्ट किया गया ।