
छपरा
छपरा लायंस क्लब यंगस्टर्स गजानंद के द्वारा 23 मार्च 2021 को ब्लड बैंक मे शहीद दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर श्रद्धांजलि दिया गया। उद्घाटन पूर्व जिलापाल लायन डॉक्टर एस के पांडे, डॉ किरण ओझा, अध्यक्ष अमरनाथ, सचिव आलोक गुप्ता एवं इंडियन हुमन राइट्स जनरल सेक्रेट्री बिहार के अभिजीत कुमार सिंह ने संयुक्त उद्घाटन किया। एवं सभी डोनर को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ राम एकबाल ने सभी को अंग वस्त्र सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।ब्लड डुनेट करने वाले में विकास सिंह, राजीव गुप्ता, एमडी शमी, विजेंद्र कुमार, शोभा कुमारी, रघुवीर कुमार ,भानु सिंह राठौर, संदीप गुप्ता,अमित कुमार,डाॅ अपूर्व आनंद,रघुबीर कुमार, इत्यादि ने रक्तदान किया इंडियन हुमन राइट्स के सचिव अभिजीत सिंह ने कहा कि मैं भी आज अपना रक्तदान करूंगा और उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेट करने से कोई दिक्कत परेशानी नहीं होती है। डॉक्टर एस के पांडे ने कहा कि आप भी अपनी जिंदगी में ब्लड डुनेट जरूर करें। आज बहुत खुशी की बात है ऐसा आयोजन बहुत ही सराहनीय है ये सभी सदस्य जो कार्य कर रहे हैं।बहुत ही सराहनीय है।अध्यक्ष अमरनाथ ने ब्लड डोनेट किया उन्होंने बताया कि रक्तदान करना चाहिए। आलोक गुप्ता ने कहा कि हमारा क्लब हमेशा से ही समाज में जिसको ब्लड की जरूरत होती है ,हमलोग हर जरूरतमंद की जरूरत पूरी करते है। हम सभी सदस्य अपने क्लब के सदस्य माध्यम से ब्लड उपलब्ध करवाते हैं इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अमरनाथ, सचिव आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष नारायण कुमार पांडे, संदीप कुमार गुप्ता अनुरंजन, राहुल सिंह, अभिजीत सिंह,सत्यानंद जी,अमित कुमार,रघुवीर कुमार, कुलदीप गंगोत्री,अलावे बहुत ही सदस्य मौजूद थे और साथी ब्लड बैंक के धर्मवीर कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, जयप्रकाश रंजन, अविनाश कुमार मौजूद थे।




Recent Comments