समस्तीपुर रोसड़ा गंदगी से परेशान लोगो ने किया सड़क जाम
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

रोसड़ा
रोसड़ा शहर में गंदगी से परेशान शहरवाशी ने नगरपंचायत के खिलाफ महावीर चौक पर बांस बल्ला लगाकर यातायात ठप्प कर दिया एवम वही sh55 सड़क पर बैठ कर धरना दिया, लोग नगरपंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवम मुख्य पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे, लोगो का कहना था कि कई दिनों से शहर में नगरपालिका द्वारा कुड़ा का उठाव नहीं किया गया है , वार्ड 1 से 18 तक कही भी सफाई नही हो रही है।
जिस कारण सभी जगह कुड़ा कचरा का अंबार लग गया है, नाला जाम है जिस कारण जगह जगह दुर्गध आ रही है , ऐसे में महामारी फैलने की आशंका प्रबल हो गई है,सबसे ज्यादा बुरा हाल वार्ड नं015 का है जहाँ सब्जी मंडी, मीट मछली का मंडी है वहाँ सड़क पर ही कूड़ा पसरा हुआ है जिस कारण वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है, कल लोगों ने पुतला दहन भी किया था, धरना स्थल पर पार्षद श्याम बाबू सिंह, राजेन्द्र सहनी, श्याम बाबू पटवा, फरीद अली, रंजीत पंजियार, दिव्या भारती, छात्र नेता मिश्रा विश्व बारुद, मो0 मुन्ना, पप्पु महतो, प्रशांत कुमार,मो0 फैजल, दीपू महतो, रॉकी कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे




Recent Comments