समस्तीपुर:ट्रक ने वृद्ध को कुचला, इलाज के दौरान हुई हुई मौतसमस्तीपुर:ट्रक ने वृद्ध को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
अंगारघाट:
अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेबाड़ी गांव निवासी जगदीश राय को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे 60 वर्षीय जगदीश राय की मौत इलाज के दौरान हो गयी। वे इलाज करान को लेकर कुशवाहा रोड समस्तीपुर गये थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से चलती ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हलांकि ट्रक के ड्राईवर ने तुरंत ही ट्रक को रोक दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।फिर वृद्ध को लोगों ने बाहर निकाला।इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। जहाँ पर उनकी बिगड़ती हालात को देखते हुए उन्हें पीएमसीच रेफर कर दिया गया था। इसी दौरान अस्पताल में हीं जगदीश राय ने दम तोड़ दी। घटना की जानकारी के बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गयी। मौत के बाद लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।




Recent Comments