तरैया के माधोपुर पंचायत का सरपंच बने रोहित उर्फ बिट्टू , 217 वोट से विजयी

तरैया(सारण):10.07.2018 :
पंचायत उपचुनाव का मतगणना मंगलवार को प्रखण्ड कार्यालय स्थित किसान भवन कक्ष में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ।जिसमें माधोपुर पंचायत से सरपंच पद पर युवा प्रत्यासी रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू 217 वोट से विजयी हुए।रोहित को कुल 963 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी मु.उमर को 746 वोट ही मिले।माधोपुर पंचायत से सरपंच पद के लिए सात लोग अपना भाग्य आजमा रहे थे।जिसमें अन्य प्रत्यासी अवधेश सिंह को 627,जमादार राय को 338,वीरेन्द्र राय को 195 ,ओमप्रकाश सिंह को 137,तथा मजलूम हसन को119 मत प्राप्त हुआ।
৥पंचायत में कानून का राज्य कायम करूँगा : रोहित-
पहली बार चुनाव जीते युवा सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू ने कहा कि पंचायत में कानून का राज कायम हो यह मेरा प्रथम लक्ष्य होगा।ग्राम कचहरी का नियमित संचलन होगा।और छोटे-छोटे विवादों को ग्राम कचहरी में ही सुलझा दिया जाएगा।ताकि थाना पर अनावश्यक छोटे-छोटे केसों का लोड नही पड़े।जीत के बाद बिट्टू काफी उत्साहित थे।बिट्टू ने अपनी जीत का श्रेय माधोपुर पंचायत की जनता को दिया है।प्रखण्ड सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ने जीत पर युवा सरपंच बिट्टू को बधाई दी है।
৥वार्ड सदस्य से चंचलिया में कवलसिया देवी और डेवढ़ी में देवकली देवी विजयी-
चंचलिया पंचायत के वार्ड 11 में वार्ड सदस्य के मतगणना के बाद कवलसिया देवी को 109 वोट और इन्दु देवी को 106 वोट प्राप्त हुए।इस तरह 03 मतों से कवलसिया देवी को विजयी घोषित किया गया।वही डेवढ़ी पंचायत के वार्ड 11 में देवकली देवी को 160 वोट तथा चिन्ता देवी को 111 वोट प्राप्त हुआ।इस तरह 49 वोट से देवकली देवी को विजयी घोषित किया गया।