समस्तीपुर:नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वच्छ भारत इन्टरशिप कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर नेहरु युवा केन्द्र समस्तीपुर ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत इन्टरशिप कार्यक्रम के तहत विभूतिपुर प्रखण्ड के दूर देहात युवा क्लब मानाराय टोल के सहयोग से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासोटोल में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गौरव कुमार झा के नेतृत्व में स्वच्छ भारत समर इन्टरशिप कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य रामसुदीन प्रसाद के द्वारा रैली का रवाना किया गया। जो विद्यालय से छात्र छात्राओं ने नारे लगाते हुए “बेटी का सम्मान करो” शौचालय का निर्माण करो। “माँ समझो अब जिम्मेदारी” शौचालय हैं माँग हमारी ।जैसे नारे लगाकर लोगो को मुख्य रूप से शौचालय को उपयोग में लाने हाथों को साफ रखने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने की अपील की विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची एन ,वाई ,भी गौरव कुमार झा ने छात्र छात्राओं को कई तरीके बताये जो साबुन से हाथ पैर व मुँह धोकर भोजन करे ताकि ,हमारा शरीर भी स्वस्थ रहे आप अपने समाज को भी स्वस्थ रखे ,तभी हम स्वच्छ रहेगे और मेरा ,घर ,गाँव ,व समाज ,तब जाकर ,भारत देश स्वच्छ देश के नाम के जाना जायेगें।मौके पर शिक्षक दीपक कुमार,अर्जुन कुमार, पप्पू कुमार महतो सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।