समस्तीपुर:प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
हसनपुर
हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु एकदिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख अंजू देवी व बीडीओ दुनिया लाल यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यशाला में एनडीआरएफ टीम के कमांडर सुरेश बिलुंग ने आपदाओं से बचाव के लिए अनेकों उपाय बताया।साथ ही उन्होंने ने बताया कि बाढ़,चक्रवाती तूफान,भूकंप, भूस्खलन,आगजनी जैसी विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है और न ही रोका जा सकता है।लेकिन आपदा प्रबंधन के माध्यम से कम किया जा सकता हैं।इस मौके पर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ जनप्रतिनिधियों व आमलोगों ने भाग लिया।और आपदा से निपटने के उपायों की जानकारी प्राप्त की। मौके पर प्रमुख अंजू देवी,बीडीओ दुनिया लाल यादव,अंचलाधिकारी अरुण कुमार,पीओ रंजीत मिश्रा,रामचंद्र पासवान सहित एनडीआरएफ के टीम मौजूद थे।




Recent Comments