समस्तीपुर:नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में राष्ट्रीय विश्व खेल दिवस का आयोजन

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबु:
विभूतिपुर
विभूतिपुर नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार)के तत्वाधान में आज दिनांक 29 अगस्त 2018 को मध्य विद्यालय राघोपुर (विभूतिपुर) में राष्ट्रीय विश्व खेल (कीड़ा) दिवस का आयोजन किया गया।

जिसका नेतृत्व विभूतिपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गौरव कुमार झा ने किया।इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक श्री कृष्णकांत ईश्वर ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, विशिष्ट अतिथि उप मुखिया नागेंद्र राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ईश्वर ने कहा कि जिस तरह पढ़ाई जरूरी है उसी तरह खेल भी जरूरी है साथ ही कहा खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा चलाए गए कार्यक्रम को सराहनीय बताया वहीं नेहरू युवा केंद्र के एन वाई भी त्रिपुरारी झा ने युवा केंद्र के द्वारा चलाए गए योजनाओं की जानकारी दी साथ ही संचालन शिक्षक नवल चौधरी ने किया। मौके पर केशव बाबू, नागेंद्र राय,शिक्षिका पूजा कुमारी कुमारी, प्रमिला, बैजनाथ साहनी,अनिल कुमार सिंह ,गणेश ठाकुर सहित सैकड़ों युवा युवतियों ने भाग लिया।