समस्तीपुर:नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख ने की कार्यालय का उद्घाटन

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

शाहपुर पटोरी:

शाहपुर पटोरी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन मेंं अवस्थित प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन नवनिर्वाचित प्रमुख प्रियंका सुमन ने फीता काटकर की।वही इस अवसर पर आयोजित समारोह का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर की। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद अशोक राय एवं संचालन इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने किया।समारोह को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने कहा की श्रीमति सुमन के इस पद पर आसीन होने से इनके अनुभवो का लाभ समाज के हर तबके के लोगो को मिलेगा वही प्रखंड क्षेत्र मेंं सामेकित विकास को बल मिलेगा।पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानिन ने कहा कि प्रतिभा के धनी नवनिर्वाचित प्रमुख अपनी कार्य कुशलता के बल क्षेत्र के लोगो के उम्मीदों पर खड़ा उतरेगी।आपके स्वाभिमान की रक्षा को हमेशा तत्पर रहेगी । इनके अलावे समारोह को कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगो ने संबोधित किया।मौके जिला पार्षद अनार देवी , उपप्रमुख वंदना यादव , आत्मा अध्यक्ष अरविंद कुमार राय , मुखिया अवधेश राय , मोहन ठाकुर , रामकृपाल ठाकुर , नविता कुमारी , उपमूखिया रिंकी देवी , पैक्स अध्यक्ष विशेश्वर ठाकुर , रामसागर राय , नरेन्द्र चौधरी , गोवर्धन राय , प्रभाषचंद्र राय एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।