
*पत्रकार को स्वस्थ समालोचना के साथ समाचार निर्भीकता से लिखना चाहिए-नीरज बंसल*
*सामाजिक वृत्त और सामाजिक समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उजागर करना चाहिए – केपी सिंह*
*इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी-सीपी श्रीवास्तव*
*उरई (जालौन),उत्तर प्रदेश*।
इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जालौन इकाई की आज पत्रकार गोष्ठी दोपहर 12बजे, गांधी मार्केट स्थित एल. आई. सी. प्रीमियम प्वाइंट उरई (जालौन) मे वरिष्ठ पत्रकार नीरज बंसल की अध्यक्षता मे एवं बुंदेलखंड के जाने माने पत्रकार के पी सिंह के मुख्य आतिथ्य मे हुई। जिसका संचालन जिला महामंत्री मनोज पुरवार ने किया।
पत्रकार गोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार के. पी. सिंह ने नवभारत टाइम्स के पूर्व सम्पादक राम किशोर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन व्रत रखकर कार्यक्रम की शुरुआत में पत्रकारिता के आयामों पर विस्तार से चर्चा की तथा पत्रकारों को भूत, भविष्य और वर्तमान पर ध्यान रखकर निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए।
सामाजिक वृत्त और सामाजिक समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उजागर करना चाहिए तथा अपने संगठन पर भी ध्यान देना चाहिए
पत्रकार गोष्ठी में जिला अध्यक्ष सी. पी. श्रीवास्तव ने पत्रकारों को सजग प्रहरी के रूप में कार्य करके मिशाल कायम करना चाहिए तथा पीत पत्रकारिता से बचकर रहना चाहिए।
इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार नीरज बंसल ने कहा कि आज के परिवेश में पत्रकार के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें अगाह किया कि पढ़ने सीखने को जीवन कम पड़ता है किन्तु पत्रकार की लेखनी से लिखेहुआ समाचार को समाज में सत्य माना जाता है इसलिए स्वस्थ समालोचना के साथ समाचार निर्भीकता से लिखना चाहिए।
गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महामंत्री मनोज पुरवार ने जिला इकाई की घोषणा की और संगठन की प्रगति के बारे में चर्चा करते हुए ग्रामीणांचल से पत्रकारिता को जोड़ने का प्रयास सभी पत्रकार बंधुओं से अपील की।
प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया को साथ लेकर नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई।
इस बैठक में मुख्य रूप से नीरज बंसल, के. पी. सिंह, सी. पी. श्रीवास्तव, मनोज पुरवार, ब्रजराज सिंह परिहार , शिव कुमार जादौन, संजय दूबे, प्रमोद पाल, श्याम जी सोनी, शिव भान राजपूत, विमल शर्मा, राकेश वाथम, विवेक मिश्रा, इसरार अहमद, गंगा राम चौरसिया, सिराजुल हक़, अकील अहमद जगत यादव, देवी शरण बादल, विपुल श्रीवास्तव,अवनीश दूबे, गोविंद दाऊ, महेश गुप्ता, सुनील पुरवार, राजेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार, नीरज कुमार, सुनील श्रीवास्तव आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे।
नयी जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है –
*जिला संरक्षक*
नीरज बंसल वरिष्ठ पत्रकार
के. पी. सिंह वरिष्ठ पत्रकार
*जिला अध्यक्ष*
सी. पी. श्रीवास्तव
*जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष*
ब्रजराज सिंह राष्ट्रीय सहारा
*जिला उपाध्यक्ष*
मनोज गर्ग दैनिक भास्कर
संजय दूबे दैनिक भास्कर
प्रमोद पाल दैनिक भास्कर
*जिला महामंत्री*
मनोज पुरवार बेबाक सहाफ़ी
*जिला सचिव*
श्याम जी सोनी सोनी न्यूज
राजेश कुमार गुप्ता हिन्दुस्तान
देवी शरण बादल अग्नि चरण
*जिला प्रचार मंत्री*
गोविंद दाऊ A / Z
*जिला संगठन मंत्री*
विमल शर्मा अमर उजाला
*जिला कोषाध्यक्ष*
विपुल कुमार श्रीवास्तव
*जिला कार्यकारिणी सदस्य*
इसरार अहमद ब्यूरो चीफ़ आज
राकेश वाथम जनहित दर्शन
अवनीश दूबे
जगत यादव
*तहसील अध्यक्ष काल्पी*
संजय श्रीवास्तव




Recent Comments