मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर के कमरे में सीढी का ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, दस लाख के मोबाइल पर किया हाथ साफ

#संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण) : नगर के वार्ड 14 में स्थित माता रानी इंटरप्राइजेज में बीती रात चोरों ने करीब दस लाख के मोबाइल हैंडसेट, 50 हजार रूपया नगद व अन्य सामान की चोरी कर ली I मढ़ौरा खुर्द के बैश्यटोला में स्थित सैमसंग कम्पनी के मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर के यहां हुई चोरी को लेकर अन्य दूकानदार स्तब्ध और डर में है Iएजेंसी संचालक धनंजय कुमार ने बताया कि वह शनिवार को एजेंसी को ठीक से बंद करके अपने घर आ गया था I रविवार को एजेंसी बंद थी, सोमवारको जब सुबह एजेंसी पर पहुंचे तो बाहर से सब ठीक था कमरे में जाने पर येल्मीरा टुटा हुआ था और उसमे रखे करीब 80-90 हैण्ड सेट गायब थे I वह परेशान होकर जब कमरे से सटे दरवाजे को देखा तो उसका लाक टुटा था I कमरे के ऊपर सीढी का ग्रिल भी टुटा था I

छत से सीढी का ग्रिल तोड़कर कमरे में पहुंचे थे चोर

कमरे की स्थिति को देखकर यह स्पष्ट था की चोर छत के रास्ते सीढी का ग्रिल तोड़कर कमरे के में प्रवेश किये थे I चोर की संख्या चार से अधिक रही होगी ऐसा अनुमान बताया गया है I चोर आराम से एजेंसी के छत पर चढ़े और सीढी के ग्रिल के ताला वाला घुंडी को तोड़कर अन्दर पहुंचे I एजेंसी के कमरे और सीढी रूम के बीच एक दरवाजे की कड़ी को खोल कर प्रवेश कर गये I चोरों ने पहले तो येल्मीरा को खोलने का प्रयास किया लेकिन जब सफल नहीं हुये तो येल्मीरा को तोड़ दिया और आसानी से 80 से 90 स्मार्ट फोन, 50 हजार नगद व अन्य समान लेकर चलते बने I

दर्ज हुई प्राथमिकी

एजेंसी संचालक मढ़ौरा बैश्यटोला निवासी धनंजय कुमार ने चोरी की घटना को लेकर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है I प्राथमिकी में करीब नौ लाख से सैमसंग हैण्ड सेट व अन्य सामान की चोरी की बात कहते हुये अज्ञात को आरोपित किया है I पुलिस मामले की तहकीकात कर अपना अनुसंधान शुरू कर दिया है I