
इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन हर्रैया तहसील इकाई की बैठक सम्पन्न
हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश :इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बस्ती के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर रविवार ब्लॉक सभागार हर्रैया में दैनिक जागरण तहसील प्रभारी अनिल ओझा की अध्यक्षता में तहसील इकाई के गठन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार व पत्रकार हितों पर चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया की आगामी 12 अक्टूबर को बैठक कर हर्रैया तहसील इकाई व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में सभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की हमारे क्षेत्र में तमाम संगठन पत्रकारिता में कार्य कर रहे हैं पर इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उन सब में बहुत ही मजबूत और पुराना संगठन है जिससे पत्रकार हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है उन्होंने मौजूद पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक सदस्यता लेने की अपील की।
बैठक में शत्रुघ्न पाण्डेय तहसील प्रभारी हिन्दुस्तान, कैलाश पाण्डेय,अजीत सोनी,कृष्ण दत्त दूबे, संतोष तिवारी, राजेश सिंह, दीपक सोनी,ध्रुव कुमार मिश्रा, राजेंद्र कमल ,राम जनक यादव,सबलू खान सहित अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे।




Recent Comments