सिवान। दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज करते हुए आज दिनांक 18/6/2021 को ” पाण्डेयपुर कमलेश प्रसाद के घर से लेरूआ सीमा तक ” सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास के द्वारा हुआ।
शिलान्यास कार्यक्रम कमलेश प्रसाद जी के घर के पास के तीनमुहानी पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दरौंदा पश्चिम के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, दरौंदा पूर्वी के मंडल अध्यक्ष विजय गीरी, शिवकुमार राम, कमलेश पटेल आदि सैकड़ो सम्मानित कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासियों के उपस्थिति मे हुआ।