
संकल्प 2.0 नेशनल के प्रोग्राम में सारण ज़िला का नेतृत्व कर रहे आशीष रंजन सिंह
छपरा। भारत स्काउट और गाइड नेशनल हेड क्वार्टर ईस्टर्न रीजन के द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट संकल्प 2.0 में बिहार राज्य सारण ज़िला के असिस्टेंट स्काउट शिक्षक आशीष रंजन सिंह भाग ले रहे हैं । गत पिछले वर्ष 2020 में इस वैश्विक महामारी करोना स्टार्टिंग टाइम में संकल्प प्रोजेक्ट को लाया गया था, जिसे आशीष ने सारण जिला में इस प्रोजेक्ट पर काम करके इसे पूरा भी किया था और आज 2021 में इसी प्रोजेक्ट को नया रूप देकर संकल्प 2.0 2021 को लांच किया गया है इस प्रोजेक्ट पर पूरे इंडिया में हर स्टेट में अपने अपने जिले में बहुत सारे प्रतिभागी हजारों लाखों की संख्या में भाग ले रहे हैं और इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं वहीं बिहार में सारण जिला स्थित असिस्टेंट स्काउट शिक्षक आशीष रंजन सिंह ने भी इस प्रोजेक्ट में भाग लिया और पूरी शिद्दत के साथ वह इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं दिन रात लगाकर इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है यूथ अपने-अपने घर में रहकर इस चैलेंज को स्वीकार करके और इस प्रोजेक्ट पर काम करें और इस वैश्विक महामारी में घर से बाहर नहीं निकल कर अपने इस प्रोजेक्ट को पूरा करें ताकि नेशनल हेड क्वार्टर के द्वारा उनको एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जा सके और उनको पूरे ईस्टर्न रीजन में सम्मानित किया जा सके और इस प्रोजेक्ट मैं 17 एक्टिविटी को करना है जिसमें से लगभग आशीष रंजन ने नो एक्टिविटी को पूरा कर लिया है और आने वाले समय में इस पूरे प्रोजेक्ट पर वह काम करेंगे और पूरी मुस्तैदी के साथ इस प्रोजेक्ट को वह खत्म करके और नेशनल को सबमिट करेंगे ।
वहीं सारण जिला आयुक्त डिओसी आलोक रंजन ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि प्रोजेक्ट संकल्प को भारत स्काउट और गाइड की बड़ी सफलता मिलने के बाद स्काउट गाइड रोवर्स रेंजर्स और यूनिट लीडर्स के लिए एक बेहतर कल बनाने के लिए संकल्प 2.0 लॉन्च किया गया है । इस परियोजना के माध्यम से हम अपने युवाओं को चुनौतीपूर्ण समय के दौरान घर पर व्यस्त रख सकते हैं। कोविड -19 महामारी की और उन्हें अपने परिवार के साथ गुणवत्ता का समय बिताने के लिए प्रेरित भी करता है । आशीष रंजन ने 2020 में लांच हुए प्रोजेक्ट संकल्प पर आशीष ने काम किया और उस वक्त पूरे सारण जिला में पहला स्काउट उभर कर उसने इस पूरे प्रोजेक्ट पर काम करके और नेशनल को सबमिट किया और उसे नेशनल के द्वारा एक सर्टिफिकेट प्रदान हुआ और आज पूरे सारण जिला में आशीष प्रथम स्काउट है जो इस संकल्प 2.0 पर काम कर रहा है और काम कर जल्दी ही मुझे विश्वास है कि इस प्रोजेक्ट को वह खत्म करेगा और नेशनल को सबमिट करेगा और हमारे जिले का नाम रोशन करेगा मैं बता देना चाहता हूं कि यह संकल्प 2.0 भारत स्काउट और गाइड नेशनल हेड क्वार्टर के द्वारा संचालित एक ऐसा प्रोग्राम है जिससे ऑनलाइन अपने घर पर बैठकर करना है और जो भी आप करेंगे उसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालना है और डालकर एक प्रोजेक्ट तैयार करना है जिसमें उस सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाले हुए लिंक को कॉपी करके और प्रोजेक्ट में डालना है और फिर प्रोजेक्ट को तैयार करके और नेशनल को सबमिट करना है उसके बाद नेशनल के द्वारा एक सुंदर सर्टिफिकेट मेल के जरिए स्काउट कैंडिडेट को समर्पित किया जाएगा ।
वही बधाई देते हुए सारण जिला एडवांस स्काउट शिक्षक ज्योति भूषण सिंह जी ने कहा कि आशीष हमेशा से ऑनलाइन एक्टिविटी में भाग लेता रहा है और मैं देख रहा हूं शुरू से ही आशीष सारण जिले में एक ऐसा एस्काउट है जो हर एक ऑनलाइन प्रोजेक्ट को लीड करता है और उसे पूरा भी करता है पूरा करने के बाद नेशनल के द्वारा सर्टिफिकेट भी उसे प्राप्त होता है यह गर्व का विषय है कि सारण जिला में एक ऐसा एस्काउट है जो अपने जिले का नाम हमेशा रोशन करते रहता है और अपने जिले के स्काउट गाइड का नाम फक्र से बिहार 1 स्टेट्स में उजागर करता है मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आशीष के साथ मैंने कई एक कैंप किया और आने वाले समय में भी आशीष से काफी कुछ सीखने को मिलेगा और साथ ही साथ बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं आप ऐसे ही अपने जिले का नाम रोशन करते रहे पूरे बिहार स्टेट्स में पूरे नेशनल में मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हाफिज बहुत-बहुत बधाई ।




Recent Comments