अमनौर(सारण)।अमनौर पुलिस की सक्रियता से चोरी व डकैती जैसे घटना को अंजाम देने जा रहे अपराधियों का पिछा कर टाटा सुमो विक्टा गाड़ी  सहित एक को दबोचा. मामला मंगलवार की देर संध्या की बताई जा रही है जहां थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती में लगी हुई थी तभी पुलिस को देख एक टाटा सुमो विक्टा मकेर तरैया नहर रोड की तरफ तेजी से भागने लगी जिसको लेकर थानाध्यक्ष को संदेह हुआ तो उसका पीछा करना शुरू किया जो धोबाही नहर के पास भाग रहे सुमो गाड़ी अनियंत्रित होकर नाहर में चली गई. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी में सवार सभी अपराधी भागने लगे जहां पुलिस ने गाड़ी चालक को धर दबोचा . चालक पटना सचिवालय थाना क्षेत्र के बबलू यादव बताया गया है. पुलिस के पूछताछ पर चालक ने स्वीकार किया कि सुमो गाड़ी चोरी की है .चार अन्य लोगों के साथ इस इलाके में चोरी और डकैती जैसे घटना को अंजाम देने का योजना थी. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि पकड़े गए चालक के बयान पर चालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जिसमें पटना व आसपास क्षेत्र के जितेंद्र नट, टेनी नट, राजा नट, जितेंद्र नट का नाम शामिल है. पुलिस ने सुमो गाड़ी व उसमें रखे डंडे, चाकू ,पिलास, एक नम्बर प्लेट जो बदल बदल कर गाड़ी में लगाया जाता था व अन्य सामान को जप्त कर पकड़े गए चालक को जेल भेज दिया.