मांझी। मंगलवार को मांझी श्मसान घाट स्थित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर छठियार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन पूजन तथा भंडारा आयोजित किया गया। आयोजन में अनेक साधु संतों के अलावा पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह शिक्षक तारकेश्वर नंद तिवारी कृष्णा सिंह पहलवान पिन्टू ओझा ओम प्रकाश गुप्ता अनिल यादव सहित अनेक लोग शामिल हुए। संचालन महंत बालक दास ने किया।