मढ़ौरा में एक ब्यक्ति की संदेहास्पद मौत
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक एक ब्यक्ति के संदेहास्पद मौत हो गई।मृतक पकहा गांव के लखीचंद प्रसाद का 65 वर्षिय पुत्र रामआशीष प्रसाद बताया जाता है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टेशन के नजदीक बेसुध परे ब्यक्ति रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतक किसी काम से कोर्ट परिसर में आया था।जहां से घर पकहा लौटते वक्त मौत हो गई।