टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में जलालपुर विजयीपरवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज – मुख्यालय के सिंहौता बंगरा हाई स्कूल परिसर में सोमवार को बंगरा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि टेघड़ा पंचायत के मुखिया डॉ. राजराम राय ने किया. जलालपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 160 बनाए. जबाब में खेलने उतरी जनता बाजार की टीम 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जिसमें जलालपुर ने 40 रनों से जीत दर्ज की. आयोजक शौर्य सिंह उर्फ छोटू सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले की चुनिंदा टीमें भाग ले रही है. मौके पर आजाद सिंह, सम्राट सिंह, शमीम, शैलू, राज सिंह सितांशु कुमार, रवि कुमार, सोनू उपाध्याय, मोनू सिंह, चंदन सिंह, अजहरुद्दीन, मोनू उपाध्याय व राजेश कुमार थे.