परवेज अख्तर /सीवान
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सभागार भवन परिसर में शनिवार को कृषि पदाधिकारी रामानुज प्रसाद के समक्ष प्रखंड तकनीकी सहायक प्रबंधक सुशील कुमार एवं प्रखंड लेखापाल के पद पर राकेश मिश्रा के रूप में योगदान ग्रहण किया। इस मौके पर मौके पर कृषि समन्यवक सुनील सिंह, कामता सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र प्रसाद, किसान सलाहकार सुजीत सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, सहायक लक्की कुमार आदि उपस्थित थे।